गोपालगंज: श्रीपुर में हत्याकांड में फरार आरोपित के घर कुर्की-जब्ती, पुलिस ने जब्त किया सामान

Author Rakesh gupta|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

कुर्की के दौरान दरवाजे पर तैनात पुलिस|

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में 2023 में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है. न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

Gopalganj News : फुलवरिया श्रीपुर थाना क्षेत्र के गणेश डूमर गांव में वर्ष 2023 में युवक की गला काटकर की गई निर्मम हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित के घर शनिवार को पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने आरोपित के घर से कई चल संपत्तियां जब्त कीं.

विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. इस दौरान आरोपित के घर से बर्तन, फर्नीचर, खिड़की समेत अन्य चल संपत्तियों को जब्त कर लिया गया. कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही.

भूमि विवाद में हुई थी गला काटकर हत्या

पुलिस के अनुसार दो सितंबर 2023 को तत्कालीन श्रीपुर ओपी क्षेत्र के गणेश डूमर गांव निवासी बृजलाल सिंह की भूमि विवाद को लेकर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी. घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी भागमणि देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. उनके फर्दबयान के आधार पर गांव के शैलेंद्र सिंह, बलींद्र सिंह, जगन्नाथ सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

तीन आरोपित जेल में, मुख्य आरोपी अब भी फरार

मामले की जांच के दौरान पुलिस तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है. जबकि मुख्य आरोपित शैलेंद्र सिंह लंबे समय से फरार चल रहा है. न्यायालय के आदेश के बाद उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन