सरायकेला-खरसावां: 18 महीने से फरार चाकूबाजी कांड का आरोपी गिरफ्तार
जानकारी देते कपाली पुलिस
Seraikela Kharsawan News: सरायकेला में 18 महीने से फरार चल रहे चर्चित चाकूबाजी कांड के मुख्य आरोपी सबीर अली उर्फ सोनू उर्फ सन्नु बच्चा को कपाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
चांडिल से हिमांशु गोप की रिपोर्ट
आपके शहर में
Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कपाली ओपी थाना क्षेत्र के चर्चित चाकूबाजी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. विगत 18 महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सबीर अली उर्फ सोनू उर्फ सन्नु बच्चा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप
आरोपी पर पहले से ही जमशेदपुर और सरायकेला जिले के अलग-अलग थानों में कुल नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं. इस संबंध में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि चांडिल (कपाली ओपी) थाना कांड संख्या 262/24, दिनांक 10 दिसंबर 2024 में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सबीर अली उर्फ सोनू उर्फ सन्नु बच्चा (26 वर्ष), पिता सकीर अली, निवासी ताजनगर नियर मूसल दुकान, कपाली के रूप में हुई है. ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि कपाली निवासी नाजिश जिया के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज किया गया था. प्राथमिकी में सबीर अली समेत चार लोगों पर वादी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया गया था. घटना के बाद से आरोपी लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था.
गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है. उसके खिलाफ जमशेदपुर और सरायकेला जिले के अलग-अलग थानों में मारपीट, हमला और अन्य संगीन मामलों के कुल नौ कांड पहले से दर्ज हैं.
यह भी पढ़ें: देवघर में चाय दुकान चलाने वाली महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
यह भी पढ़ें: धनबाद: अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, तेतुलमारी राजगंज रोड को किया जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए