सरायकेला खरसावां के रायजामा गांव में पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

रायजामा गांव में पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान

Seraikela Kharsawan News: रायजामा गांव में खरसावां पुलिस ने जनजागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को कानून, महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड और पुलिस-पब्लिक मैत्री संबंधों को लेकर जागरूक किया.

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

आपके शहर में

विज्ञापन

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र के रिडींग पंचायत के रायजामा गांव में खरसावां पुलिस की और से जन जागरुकता अभियान चलाया गया. पहाड़ियों की तलहटी पर बसे रायजामा खरसावां प्रखंड का सीमावर्ती गांव है. इस गांव के बाद से ही रांची जिला की सीमा शुरु हो जाती है. खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने पुलिस पब्लिक मैत्री संबंध को मजबूत बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस भी इसी समाज का ही एक हिस्सा है और ग्रामीणों के सुरक्षा के लिए है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर थाना से संपर्क कर सकते है. किसी भी तरह की संदिग्घ गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की. कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों को अलग-अलग सामाजिक और कानूनी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया.

ग्रामीणों को दी गई विभिन्न कानूनों की दी जानकारी 

सभा के दौरान खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने ग्रामीणों को पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति अभियान, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, डायल-112, साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी. साथ ही बच्चा चोरी जैसी अफवाहों को लेकर सतर्क किया और किसी भी तरह के अफवाह की सूचना पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने लोगों से कानूनी तौर पर जागरुक होने की अपील की.

महिलाओं के लिए बने कानूनों की दी जानकारी

इसके साथ ही महिलाओं के लिए बने कानूनी प्रावधानों और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया. ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा नियमों और “गुड सेमेरिटन” कानून की भी जानकारी दी गई, जिससे कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने के लिए लोग आगे आ सके.

एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर चला जा रहा है विशेष अभियान

सरायकेला-खरसावां जिले में नये एसपी के तौर पर श्रीमति निधि द्विवेदी के यौगदान देने के बाद से जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत पुलिस पदाधिकारी गांवों में जा कर लोगों को कानूनी तौर पर जागरुक कर रहे है. विभिन्न प्रकार के कानूनों की जानकारी दे रहे है. साथ ही पुलिस-पब्लिक मैत्री संबंध को बेहतर बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Ranchi: कारोबारी पर फायरिंग कराने वाला गिरफ्तार, अनिल टाइगर हत्याकांड से भी जुड़ा नाम

यह भी पढ़ें: Ranchi: नियुक्ति के बाद भी स्टेट बार काउंसिल को देना होगा एडवोकेट का एनरोलमेंट सर्टिफिकेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola