Seraikela News : आज से शुरू होगा प्रभु जगन्नाथ के रथ का निर्माण, चंपाई सोरेन होंगे शामिल

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 29 Apr 2025 11:00 PM

विज्ञापन

-- वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगी पूजा, ओडिशा से आये आठ कारीगर करेंगे 40 दिनों में रथ का निर्माण

विज्ञापन

सरायकेला. सरायकेला जगन्नाथ मंदिर में भगवान के नये रथ का निमार्ण कार्य बुधवार को शुरू होगा. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बुधवार सुबह दस बजे पूजा अर्चना के बाद भगवान विश्वकर्मा का आवाहन करते हुए रथ का निमार्ण कार्य शुरू किया जायेगा. अक्षय तृतीया के दिन से ही रथ का निर्माण कार्य शुरू होता है. इस संबंध में जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव व विधायक प्रतिनिधि सानद कुमार आचार्य ने बताया कि सरायकेला में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ नये रथ पर विराजमान हो अपने मौसी के घर जायेंगे. रथ में आठ पहिये बनेंगे व 40 दिनों में रथ का निमार्ण कार्य पुरा किया जायेगा. अक्षय तृतीया पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जिसमें भक्तों के बीच खीर-खिचडी आदि का वितरण किया जायेगा.

विधायक के प्रयास से बन रहा नया रथ :राजा सिंहदेव

समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव ने बताया कि विगत वर्ष से ही समिति द्वारा नये रथ निमार्ण का प्रयास किया जा रहा था परंतु वित्तीय समस्या अड़चन बन रही. इस बार समिति द्वारा पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से आग्रह किया गया, तो उन्होंने नये रथ के निमार्ण किये जाने की बात कही.

कोल्हान का सबसे बड़ा रथ बनेगा सरायकेला में

विधायक प्रतिनिधि सानद कुमार आचार्य ने बताया कि रथ आठ पहिए वाला होगा जो पुरे कोल्हान में सबसे बड़ा होगा. रथ के निमार्ण में लगभग 20 लाख रुपये खर्च होंगे. ओडिशा के कोर्णाक विश्वकर्मा समिति से आये कलाकार प्रकाश चंद्र ओझा के नेतृत्व में 40 दिनों में रथ का निमार्ण पूरा होगा. विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि सरायकेला का रथ कितना पुराना है यह कोई नही जानता. संभवत यह 70 वर्ष से अधिक पुराना है. रथ कब बना था और किसने बनवाया था यह कोई नही बता पाया.

पुरी के सुभद्रा रथ की तर्ज पर बनेगा सरायकेला का रथ

सरायकेला का रथ पुरी के सुभद्रा रथ के डिजाइन में बनाया जायेगा साथ ही दीवानसाही चौक(रथ चौक ) से ही रथ यात्रा की शुरूवात पुर्व की तरफ कि जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola