Seraikela Kharsawan News : विद्यालय समाज व देश की रीढ़, शिक्षक योगदान दें

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 05 Nov 2025 10:34 PM

विज्ञापन

सरायकेला में सेंट फ्रांसिस डी सेल्स स्कूल का रजत जयंती समारोह मना, फादर केवी जोसेफ ने कहा

विज्ञापन

सरायकेला. सेंट फ्रांसिस डी सेल्स स्कूल, सरायकेला में बुधवार को रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन फादर केवी जोसेफ, रेवरेंस फादर तेलोस्फर बिलुंग, पूर्व प्राचार्य फादर ऐंथोनी और फादर अनिल जार्ज की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मुख्य अतिथि फादर केवी जोसेफ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल किसी समाज और देश की रीढ़ है. उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से यह विद्यालय शिक्षा का दीप जलाता आया है और इसके पूर्व छात्र विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल का नाम रोशन कर देश सेवा में योगदान दे रहे हैं. उन्होंने शिक्षकों से भी चहुंमुखी विकास के लिए उत्कृष्ट योगदान देने का आह्वान किया.

समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा: बिलुंग

रेवरेंस फादर तेलोस्फर बिलुंग ने कहा कि सरायकेला जैसे छोटे शहर में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान करने वाला यह स्कूल शिक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. स्कूल के प्राचार्य फादर एल्विन जोसेफ ने वार्षिक उत्सव और रजत जयंती समारोह पर बधाई दी और विद्यालय के सतत विकास की कामना की.

दसवीं के शीर्ष तीन छात्र सम्मानित :

समारोह में छात्रों ने “रेडियंस 2025” विषय पर प्रस्तुति दी, गीतों पर नृत्य किया और समापन सरायकेला शैली छऊ नृत्य के साथ हुआ. कार्यक्रम में दसवीं कक्षा के शीर्ष तीन छात्रों को सम्मानित किया गया. मौके पर पूर्व प्राचार्य फादर ऐंथनी, फादर अनिल जॉर्ज, फादर पीटर, फादर दीपक किंडो, जेवियर स्कूलों के फादर, नपं पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, समाजसेवी और अधिवक्ता जलेश कवि, फादर रमेश सहित अभिभावक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola