Seraikela Kharsawan News : आंधी में पेड़ गिरने से सात दिनों से रास्ता बंद, सड़क पर बैठे ग्रामीण
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 22 May 2025 10:56 PM
आंधी में पेड़ गिरने से सात दिनों से रास्ता बंद, सड़क पर बैठे ग्रामीण
खरसावां. खरसावां स्थित मोनू टोला के ग्रामीणों ने गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर तलसाही चौक पर करीब दो घंटे (सुबह 10:50 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक) तक सड़क जाम रखा. ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व आंधी में पेड़ की डाली टूटकर मनू टोला में गिर गयी. इससे सोलर संचालित जलमीनार धराशायी हो गयी. वहीं, रास्ता जाम होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है. मुखिया से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगाने के बाद भी सड़क से पेड़ की डाली को नहीं हटाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि सोलर संचालित जलमीनार धराशायी होने से पानी के लिए परेशानी हो रही है. सड़क जाम की सूचना पाकर बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकु, मुखिया सुनीता तापे समेत कई लोग पहुंचे. सड़क पर गिरी डाली हटाने व जलापूर्ति की व्यवस्था करने का आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया.
सड़क जाम से दर्जनों वाहन फंसे, राहगीर परेशान:
खरसावां के तलसाही चौक पर करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से दर्जनों वाहन फंसे रहे. गुरुवार को साप्ताहिक हाट होने के कारण दोपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गयी. खरसावां से हुड़ांगदा व सीनी की ओर जाने वाले यात्री वाहनों की कतार लग गयी. तेज धूप में सड़क जाम से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
टोला के दोनों चापाकल भी खराब कुआं का पानी पी रहे 40 परिवार
ग्रामीणों ने बताया कि मोनू टोला में 40 परिवार हैं. करीब 8 वर्ष पूर्व सोलर संचालित जलमीनार लगी थी. एक सप्ताह पहले आंधी में बरगद पेड़ की डाली जलमीनार पर गिर गयी. जलमीनार पूरी तरह से धराशायी हो गयी. टोला में वर्षों पूर्व में गाड़े गये दो चापाकल भी खराब है. इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को बस्ती के एक निजी कुआं पर निर्भर रहना पड़ रहा है. लोग कुआं का पानी पी रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से पेयजल समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है. टोला में सोलर संचालित जलापूर्ति योजना स्थापित करने की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










