सरायकेला खरसावां के सिलपिंगदा गांव में पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान

Published by :Sweta Vaidya
Published at :10 May 2026 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
seraikela news

Seraikela Kharsawan News: खरसावां के सिलपिंगदा गांव में पुलिस द्वारा चलाए गए जनजागरूकता अभियान में पुलिस-पब्लिक मैत्री संबंध को मजबूत करने पर जोर दिया गया. महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर दी गई जानकारी. 

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र के सिलपिंगदा गांव में खरसावां पुलिस की और से जनजागरुकता अभियान चलाया गया. पहाड़ियों की तलहटी पर स्थित इस गनिमी पहुंचे खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने पुलिस पब्लिक मैत्री संबंध को मजबूत बनाने पर जोर दिया. कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों को अलग-अलग सामाजिक और कानूनी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया.

कानूनों की दी जानकारी 

kharsawan news

सभा के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति अभियान, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, डायल-112, साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी. साथ ही बच्चा चोरी जैसी अफवाहों को लेकर सतर्क किया और किसी भी तरह के अफवाह की सूचना पुलिस को देने की अपील की.

महिलाओं के लिए बने कानूनों की दी जानकारी

seraikela news

इसके साथ ही महिलाओं के लिए बने कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया. ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा नियमों एवं “गुड सेमेरिटन” कानून की भी जानकारी दी गई, जिससे कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने के लिए लोग आगे आ सके.

बच्चों में पाठ्य सामग्री को बांटा गया

seraikela news

मौके पर स्कूली बच्चों के बीच थाना प्रभारी गौरव कुमार ने पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया. शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने को प्रेरित किया. इस दौरान सब इंस्पेक्टर श्यामबाबू राठौर और प्रकाश कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार आयोजित करने की मांग की.

यह भी पढ़ें: ममता की प्रतिमूर्ति बीजो देवी: गुमला में 52 अनाथ बच्चों के लिए बनीं ‘यशोदा मां’, माड़ पिलाकर पाला-पोसा

यह भी पढ़ें: गुमला में अपहरणकर्ताओं को चकमा दिया 5वीं का छात्र, मासूम ने अपराधियों के मंसूबों पर फेरा पानी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola