Seraikela Kharsawan News : अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरुकता कार्यक्रम
Author Akash
Updated:
विज्ञापन
कुचाई थाना अंतर्गत जोड़ासरजोम गांव में अवैध अफीम और पोस्ताे की खेती के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया गया.
विज्ञापन
खरसावां.
कुचाई थाना अंतर्गत जोड़ासरजोम गांव में अवैध अफीम और पोस्ताे की खेती के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने किया. अभियान के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को अवैध अफीम और पोस्ताे की खेती नहीं करने की सलाह दी गयी. साथ ही डायल 112 सेवा के बारे में जानकारी दी गयी और ग्रामीणों के बीच चॉकलेट वितरण किया गया. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया. एसपी के निर्देश पर चलाये जा रहे इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को अवैध गतिविधियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें वैकल्पिक रोजगार के साधन अपनाने के लिए प्रेरित करना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










