9 लोगों की मौत की खबर से मची चीख-पुकार, गांव में पसरा सन्नाटा

तिलाईटांड़ गांव में पसरा सन्नाटा. फोटो : प्रभात खबर
Outcry Due to Death of 9 People: सरायकेला-खरसावां जिले के 9 लोगों की मौत से कोहराम मच गया. शुक्रवार की देर रात को तिलाईटांड़ के सभी 6 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया. बाकी 3 मृतक युवकों का अपने-अपने गांव में अंतिम संस्कार किया गया. शनिवार को भी पूरे तिलाईटांड़ में सन्नटा पसरा रहा. गांव की सड़कें सुनसान रहीं.
Outcry Due to Death of 9 People| चांडिल (सरायकेला-खरसावां) : सरायकेला-खरसावां जिले के 9 लोगों की मौत से कोहराम मच गया. जैसे ही एक साथ 9 लोगों की मौत की खबर पहुंची, उनके परिजन चीत्कार कर उठे. गांव में उनके परिजनों के यहां भी चीख-पुकार मच गयी. घटना शुक्रवार को सुबह हुई थी, लेकिन शव देर रात पहुंचे.
बंगाल के बलरामपुर में हुई थी सड़क दुर्घटना
शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के बलरामपुर के नामसोल में सड़क दुर्घटना हुई थी. तिलाईटांड, रघुनाथपुर, लेवाटांड और मुरु के ग्रामीणोंने इसके बारे में सुना, तो पूरे गांव में चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं. गांव में मातम छा गया.
शुक्रवार देर रात 6 लोगों का हुआ अंतिम संस्कार
शुक्रवार की देर रात को तिलाईटांड़ के सभी 6 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया. बाकी 3 मृतक युवकों का अपने-अपने गांव में अंतिम संस्कार किया गया. शनिवार को भी पूरे तिलाईटांड़ में सन्नटा पसरा रहा. गांव की सड़कें सुनसान रहीं.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शनिवार को विधायक, सीओ और थाना प्रभारी पहुंचे
इधर घटना की सूचना पाकर शनिवार को इचागढ़ की विधायक सविता महतो, अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी संतन कुमार, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप व अन्य तिलाईटांड़ गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया.
बोलेरों मालिक बृहस्पति महतो की पत्नी है गर्भवती
सड़क दुर्घटना में बोलेरो के मालिक बृहस्पति महतो की भी मौत हो गयी. उसकी पत्नी गर्भवती है. जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली, वह बेसुध हो गयी. ग्रामीण चिकित्सक ने मृतक की पत्नी को स्लाइन चढ़ाया. गांव में ही उसका इलाज चल रहा है. रघुनाथपुर निवासी मृतक चंद्रमोहन महतो अपने घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था.
इसे भी पढ़ें
Ranchi News: रांची-मुरी मार्ग पर यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी पलटी, एक दर्जन घायल
मिलिए, बसंती ऑटो वाली से, मुंबई की बाला रांची की सड़क पर भरती है फर्राटा
International Yoga Day: भाजपा ने मंडल स्तर पर मनाया योग दिवस, देखें PHOTOs
बिरहोर जनजाति की पहली ग्रेजुएट बिटिया बनी रश्मि, जानें कैसे खींचा देश का ध्यान
Monsoon Rain in Jharkhand: झारखंड में झूम के बरसा मानसून, 229.1 मिमी हुई वर्षा, सामान्य से 126% अधिक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




