International Yoga Day: भाजपा ने मंडल स्तर पर मनाया योग दिवस, देखें PHOTOs

Updated:
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते झारखंड भाजपा के नेता और कार्यकर्ता.

BJP Celebrates International Yoga Day: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत ने कोरोना काल में भी इस मंत्र को सार्थक किया था. कोरोना के टीके विश्व के अनेक देशों में भारत ने भेजे. उन्होंने कहा कि फिट इंडिया, स्वस्थ इंडिया बनाने में योग का बहुत बड़ा योगदान होगा. लोगों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए.

विज्ञापन

BJP Celebrates International Yoga Day: झारखंड प्रदेश भाजपा ने शनिवार 21 जून 2025 को मंडल स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया. प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन, निवर्तमान झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री सह सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया. सभी ने योग की महत्ता पर प्रकाश भी डाला.

आपके शहर में

विज्ञापन
बाबूलाल मरांडी व अन्य.

रांची जिला के चुटिया मंडल में योगाभ्यास के बाद अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों ने विश्व पटल पर प्रतिष्ठापित किया है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व बंधुत्व का भाव रखती है. भारत के ऋषि मुनियों ने सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वे संतु निरामया का उद्घोष हजारों वर्ष पूर्व किया. इस वर्ष का थीम ही है ‘एक विश्व, एक स्वास्थ्य’. यह सर्वे भवंतु निरामया पर ही आधारित है.

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ किया योगाभ्यास.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत ने कोरोना काल में भी इस मंत्र को सार्थक किया था. कोरोना के टीके विश्व के अनेक देशों में भारत ने भेजे. उन्होंने कहा कि फिट इंडिया, स्वस्थ इंडिया बनाने में योग का बहुत बड़ा योगदान होगा. लोगों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए.

झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि योग एक ऐसी विधा है, जो केवल तन को ही निरोगी और स्वस्थ नहीं बनाती, बल्कि चारों पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष को सिद्ध करने में सहायक होती है.

योगाभ्यास करते राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश व अन्य.

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि योग साधना है, योग विज्ञान है, योग हमारी विरासत है, परंपरा है. उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में योग की स्वीकृति भारत की सनातन संस्कृति परंपरा की स्वीकृति है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित योगाभ्यास से जुड़ने का आह्वान किया.

इसे भी पढ़ें

Ranchi News: रांची-मुरी मार्ग पर यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी पलटी, एक दर्जन घायल

देवघर में बेटी की शादी के लिए विज्ञापन देना पड़ा महंगा, साइबर अपराधियों ने ठग लिये 33 हजार रुपये

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री इरफान अंसारी और भाजपा नेता सीपी सिंह, जानिये क्या कहा

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सांसद निशिकांत दुबे ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, देखिये PHOTOS

Jharkhand Liquor Scam: सिद्धार्थ सिंघानिया को 23 जून तक जेल, विजन और मार्शन कंपनी के 7 अधिकारी भी दोषी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola