Seraikela Kharsawan News : शौच को निकले युवक को हाथी ने दौड़ाकर पटका, एमजीएम रेफर

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 17 May 2025 10:40 PM

विज्ञापन

शौच को निकले युवक को हाथी ने दौड़ाकर पटका, एमजीएम रेफर

विज्ञापन

चांडिल. नीमडीह थाना क्षेत्र के चिगड़ा पाड़कीडीह में हाथी के हमले से युवक घायल हो गया. घायल की पहचान लखींद्र टुडू के रूप में हुई. घटना शनिवार सुबह करीब 3.30 बजे की है. इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी. वन विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नीमडीह सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. वन विभाग ने इलाज के लिए तत्काल 5 हजार रुपये दिया. जानकारी के अनुसार, लखींद्र टुडू घर से शौच के लिए निकला था. इसी क्रम में हाथी ने पीछे से हमला कर दिया. वन विभाग कहा कि शाम होने पर ही हाथी का सही जानकारी प्राप्त हो पाएगा. मालूम हो कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चारो प्रखंड नीमडीह, कुकड़ू, ईचागढ़ व चांडिल पूरे क्षेत्र जंगली हाथी से प्रभावित है. बीते तीन वर्ष से नीमडीह प्रखंड क्षेत्र जंगली हाथी से अति प्रभावित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola