मंईयां योजना के सत्यापन कार्य में तेजी लाएं: डीसी

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 09 Jun 2026 11:39 PM

विज्ञापन

डीसी ने मंईयां, पेंशन व अन्य योजनाओं की समीक्षा की

विज्ञापन

सरायकेला.

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना तथा स्पॉन्सरशिप योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन, लाभुकों के सत्यापन और पेंशन सहायता राशि का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

लंबित आवेदनों का शीघ्र करें निष्पादन

बैठक में डीसी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के सभी लंबित आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके. उन्होंने स्वीकृत लाभुकों को पेंशन सहायता राशि का नियमित एवं समयबद्ध भुगतान हर हाल में सुनिश्चित करने पर जोर दिया. स्पॉन्सरशिप योजना की समीक्षा करते हुए डीसी ने अधिक से अधिक पात्र बच्चों को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इससे जरूरतमंद बच्चों को नियमित सहायता राशि उपलब्ध करायी जा सकेगी और उनका समुचित विकास सुनिश्चित होगा. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लंबित लाभुक सत्यापन कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सत्यापन कार्य में आने वाली तकनीकी समस्याओं एवं अन्य बाधाओं की जानकारी तत्काल विभागीय स्तर पर उपलब्ध करायी जाए, ताकि उनका समयबद्ध समाधान कर प्रक्रिया में तेजी लायी जा सके. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा निवेदिता राय, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ), महिला पर्यवेक्षिकाएं तथा सामाजिक सुरक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola