खूंटपानी में रोपा विधि से धान की रोपाई शुरू, खेत में उतरकर बीटीएम ने किसानों को दी खेती की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
भोया में रोपा विधि से धान की रोपाई करते महिलाएं एवं जानकारी देते बीटीएम भानु प्रताप सिंह | Prabhat Khabar Network

भोया में रोपा विधि से धान की रोपाई करते महिलाएं एवं जानकारी देते बीटीएम भानु प्रताप सिंह | Prabhat Khabar Network

खूंटपानी में मानसून के साथ धान की रोपाई तेज हुई. बीटीएम भानु प्रताप सिंह ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से उन्नत खेती करने की महत्वपूर्ण जानकारी दी.

विज्ञापन

खूंटपानी प्रखंड में मानसून सक्रिय होने के साथ ही धान की रोपाई का कार्य तेज हो गया है. खेतों की तैयारी पूरी होने के बाद किसान रोपा विधि से धान की रोपाई में जुट गए हैं. इसी क्रम में कृषि विभाग के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) भानु प्रताप सिंह ने खेत में उतरकर स्वयं रोपा विधि से धान की रोपाई की और किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी. रोपाई के दौरान किसानों को बताया गया कि खेत में पर्याप्त नमी बनाए रखते हुए कतारबद्ध तरीके से पौध लगाने से फसल का बेहतर विकास होता है. कृषि विभाग की ओर से पौधों के बीच उचित दूरी रखने, समय पर रोपाई करने तथा खेत में आवश्यक जल प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया.

इस दौरान बड़ी संख्या में महिला किसान भी धान रोपाई में सक्रिय रूप से शामिल रहीं. बीटीएम भानु प्रताप सिंह ने कहा कि रोपा विधि अपनाने से खेत में पौधों की उचित संख्या बनाए रखने में सुविधा होती है. इससे खरपतवार नियंत्रण, पोषक तत्वों का संतुलित उपयोग और फसल प्रबंधन आसान होता है, जिससे उत्पादन बढ़ने की संभावना रहती है. उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की सलाह के अनुसार उन्नत तकनीकों को अपनाने की अपील की. बारिश के बाद खेतों में धान रोपाई शुरू होने से पूरे क्षेत्र में कृषि गतिविधियां तेज हो गई हैं. किसान भी बेहतर वर्षा और अच्छी पैदावार की उम्मीद के साथ खेती के कार्य में जुट गए हैं.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola