सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल में श्रद्धा के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा, कराई गई पैराग्राफ राइटिंग प्रतियोगिता

गायत्री मंत्र का जाप करते बच्चे एवं अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे | Prabhat Khabar Network
सरायकेला के सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
सरायकेला: सरायकेला के सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल में बुधवार को विद्यालय के प्रभारी विद्याधर दास के निर्देशन में विद्यालय प्रबंधन द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कर विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व से अवगत कराया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के साथ की गई.प्रार्थना सभा में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के द्वारा सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जाप किया गया तथा सभी के लिए शांति, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की गई.मंत्रोच्चार से पूरा विद्यालय परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण से गुंजायमान हो उठा.
विद्यालय के शिक्षक प्रसून रथ ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा प्रदान कर व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता बनाए रखने का आह्वान किया.
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मकता और अंग्रेजी लेखन क्षमता को प्रोत्साहित करने को लेकर विद्यालय में पैराग्राफ राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी लेखन प्रतिभा, रचनात्मक सोच और प्रभावशाली अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










