लोक परीक्षा संशोधन विधेयक का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत, जानें क्या कहा

Updated:
विज्ञापन
अर्जुन मुंडा   | Prabhat Khabar Network

अर्जुन मुंडा | Prabhat Khabar Network

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने लोक परीक्षा संशोधन विधेयक का स्वागत किया है। उन्होंने इसे युवाओं के भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

विज्ञापन

सरायकेला: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने लोकसभा से लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पारित होने का स्वागत किया है. उन्होंने इसे परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया.

सोशल मीडिया मंच एक्स पर उन्होंने कहा कि यह विधेयक पेपर लीक, संगठित नकल और परीक्षा में अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाएगा तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा. मुंडा ने कहा कि यह पहल करोड़ों युवाओं के परिश्रम और प्रतिभा की रक्षा करेगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को इस निर्णय के लिए बधाई दी.


विज्ञापन
शचिंद्र कुमार दाश

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola