जिला फुटबॉल लीग-2026 : नारायणबेड़ा को 5-1 से रौंद मातकमडीह एसएफए सुपर-5 में

Updated:
विज्ञापन
जिला फुटबॉल लीग के मैच खेलते खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

जिला फुटबॉल लीग के मैच खेलते खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल लीग में मातकमडीह ने नारायणबेड़ा को 5-1 से हराकर सुपर-5 में प्रवेश किया। सुखराम सोरेन ने शानदार हैट्रिक लगाकर जीत दिलाई।

विज्ञापन

सरायकेला-खरसावां: सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना-कप अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गया है. बुधवार को अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में खेले गये मुकाबले में एसएफए मातकमडीह ने शानदार वापसी करते हुए डीकेएमसी नारायणबेड़ा को 5-1 से पराजित कर सुपर-5 में प्रवेश कर लिया.

इस जीत के साथ मातकमडीह 25 टीमों में सुपर-5 में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गयी. इससे पहले सरायकेला जोन से बीपीएस हाथीटांड़ और सुमित एफसी सीनी अंतिम पांच में जगह बना चुके हैं.

मुकाबले की शुरुआत नारायणबेड़ा के पक्ष में रही. पहले हाफ में अर्जुन मुर्मू ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी. पहले हाफ तक नारायणबेड़ा का पलड़ा भारी नजर आ रहा था, लेकिन दूसरे हाफ में मातकमडीह ने आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच की तस्वीर ही बदल दी.

दूसरे हाफ में सुखराम सोरेन ने शानदार हैट्रिक लगाकर टीम की जीत की नींव रखी. इसके बाद मलखान सिंह सरदार और सोनाराम मुर्मू ने एक-एक गोल दागकर स्कोर 5-1 कर दिया. लगातार आक्रमण के सामने नारायणबेड़ा की रक्षापंक्ति पूरी तरह बिखर गयी और मातकमडीह ने बड़ी जीत के साथ सुपर-5 का टिकट पक्का कर लिया.

मातकमडीह ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार मैचों में तीन जीत दर्ज की, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा. टीम की संतुलित खेल शैली और दमदार आक्रमण ने उसे खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल कर दिया है.


विज्ञापन
शचिंद्र कुमार दाश

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola