ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, ट्रंप का भड़काऊ ऐलान- ऐसी मार पड़ेगी कि दुनिया देखेगी

Updated:
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए करारा जवाब देने की बात कही है. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में युद्ध के खतरे को बढ़ा दिया है.

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. ईरान ने जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और सेंट्रल कमांड (CENTCOM) से जुड़े केंद्रों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया.एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरान की इस कार्रवाई की जिम्मेदारी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ली है. ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, यह हमला अमेरिका की हालिया सैन्य कार्रवाइयों के जवाब में किया गया.

विज्ञापन

ट्रंप का सख्त जवाब, बोले- करारा जवाब देंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका ईरान को कड़ा जवाब देगा. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने अधिकांश मिसाइलों को रास्ते में ही रोक दिया और अमेरिकी सैनिकों ने बेहद कम समय में जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर ली थी. ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका अब बड़े सैन्य अभियान से पीछे नहीं हटेगा.

ईरान की IRGC ने अपने बयान में कहा कि जब तक अमेरिका ईरान के खिलाफ कार्रवाई और धमकियां बंद नहीं करता, तब तक उसका प्रतिरोध जारी रहेगा. ईरान ने अमेरिका पर अपने हितों में अवैध हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया और कहा कि वह हर हमले का जवाब देगा.

इराक में भी अमेरिका-सऊदी की संयुक्त कार्रवाई

इस बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि अमेरिका और सऊदी अरब की वायुसेनाओं ने इराक में ईरान समर्थित ठिकानों पर संयुक्त सटीक हवाई हमले किए. इन ठिकानों का इस्तेमाल हथियारों के भंडारण और ड्रोन हमलों की तैयारी के लिए किया जा रहा था. अमेरिका का दावा है कि पिछले 72 घंटों में उसके ठिकानों पर 30 से अधिक ड्रोन हमले हुए, जिन्हें नाकाम कर दिया गया.

पूरे मध्य पूर्व में बढ़ा युद्ध का खतरा

लगातार मिसाइल हमलों, जवाबी हवाई कार्रवाई और दोनों देशों की आक्रामक चेतावनियों के बाद मिडिल ईस्ट में बड़े युद्ध की आशंका और गहरा गई है. अमेरिका ने साफ कहा है कि यदि ईरान समर्थित समूहों ने हमले नहीं रोके, तो और भी कठोर सैन्य कार्रवाई की जाएगी. वहीं ईरान ने भी पीछे हटने के कोई संकेत नहीं दिए हैं, जिससे क्षेत्रीय तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने भारत और चीन को बताया रूस की वॉर मशीन!100 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले बिल ने बढ़ाई हलचल

यह भी पढ़ें- ना गिरफ्तारी का डर, ना हत्या की परवाह... दिसंबर में बांग्लादेश लौटने का शेख हसीना ने किया ऐलान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola