लगातार बारिश से बढ़ा चांडिल डैम का जलस्तर, 6 रेडियल समेत दस गेट खोले गए

Updated:
विज्ञापन
चांडिल डैम का रेडियल गेट से निकलता पानी | Prabhat Khabar Network

चांडिल डैम का रेडियल गेट से निकलता पानी | Prabhat Khabar Network

लगातार बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर 179.34 मीटर पहुंचा। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने डैम के 10 गेट खोले, विस्थापित गांवों में बढ़ी चिंता।

विज्ञापन

चांडिल: पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है. बुधवार को डैम का जलस्तर बढ़कर 179.34 मीटर पहुंच गया. जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए डैम प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर 6 रेडियल गेट आधा-आधा मीटर, दो अंडर स्लूइस गेट डेढ़-डेढ़ मीटर तथा दो रिवर स्लूइस गेट 15-15 सेंटीमीटर खोल दिए. गेट खुलने के बाद डैम से अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू हो गई है.

डैम का जलस्तर बढ़ने से विस्थापित गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है. हर वर्ष मानसून के दौरान जलस्तर बढ़ने पर निचले इलाकों और विस्थापित बस्तियों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. लगातार हो रही बारिश के बीच ग्रामीणों की नजर डैम के जलस्तर पर टिकी हुई है.

हालांकि समय रहते डैम के गेट खोल दिए जाने से विस्थापित गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है. डैम प्रबंधन जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है और आवश्यकता के अनुसार पानी की निकासी की जा रही है. यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में जलस्तर में और वृद्धि की संभावना बनी हुई है. इसलिए प्रशासन और डैम प्रबंधन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola