सरायकेला में आदिवासी समुदाय का बड़ा प्रदर्शन, कुड़मी को एसटी में शामिल करने की मांग का किया विरोध

Updated:
विज्ञापन

सरायकेला में आदिवासी समुदाय का प्रदर्शन

Jharkhand Aadivasi Protest: सरायकेला में आज गुरुवार को आदिवासी समुदाय के लोगों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया. विशाल बाइक रैली निकालकर कुड़मी को एसटी में शामिल करने की मांग का आदिवासी संगठनों ने विरोध किया.

विज्ञापन

Jharkhand Aadivasi Protest | सरायकेला, शचींद्र कुमार दाश/प्रताप मिश्रा: कुड़मी को एसटी (अनुसूचित जनजाति) में शामिल करने की मांग को लेकर कुछ दिनों पूर्व राज्यभर में प्रदर्शन हुआ. अब आदिवासी समुदाय के लोग कुड़मी समाज के इस मांग का विरोध कर रहे हैं. आज गुरुवार को सरायकेला-खरसावां जिले में बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया. खरसावां, बड़ाबांबो, कुचाई, राजनगर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आदिवासी समुदाय के लोग बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय सरायकेला पहुंचे. सरना झंडा थामे हजारों की संख्या में लोग सरायकेला के सिदो-कान्हू चौक से करीब 2 किमी तक पदयात्रा करते हुए जिला समाहरणालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा.

आपके शहर में

विज्ञापन
आदिवासी समुदाय का प्रदर्शन

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

आदिवासी समुदाय के हक का होगा हनन

राष्ट्रपति के नाम डीसी को सौंपे गये ज्ञापन में कुड़मी को एसटी में शामिल करने के मांग का विरोध किया गया है. ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड राज्य में कुड़मी/महतो समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति श्रेणी में सूचिबद्ध करने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है. इससे आदिवासी समुदाय चिंतित है. कुड़मी/महतो एक मजबूत समुदाय है. इस समुदाय के अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में सूचिबद्ध करने से निश्चित ही यह समुदाय आदिवासी समुदाय के हक-अधिकार को अधिपत्य कर लेगी.

राष्ट्रपति से आग्रह किया गया है कि लोकुर समिति द्वारा निर्धारित मानदंडों को यथा रुप में बनाये रखें. साथ ही अन्य कोई भी समुदाय अनुसूचित जनजाती की श्रेणी में सूचिबद्ध होने की मांग करें, तो उन्हें उन मानदंडों के अ़ुरुप ही स्वीकार करें. ज्ञापन में राष्ट्रपति से आदिवासी समुदाय के हक व अधिकारों की सुरक्षा करने की गुहार लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें

Success Story: रसोई से सीधे बिजनेस की दुनिया में, बोकारो की बबीता आज कमा रही है लाखों, जानिए कैसे पलटी किस्मत

Ranchi News: कार्तिक उरांव चौक के पास क्वार्टर में लगी आग, धुआं-धुआं हुआ आसमान

आज खुलेगा रांची के सबसे महंगे पूजा पंडाल का पट, एक करोड़ हुए हैं खर्च

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola