Seraikela News : जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 09 May 2025 10:54 PM

विज्ञापन

जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप

विज्ञापन

राजनगर. राजनगर थाना क्षेत्र के धनुडीह गांव निवासी पुरनो चन्द्र तियु ने शुक्रवार को अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए अपने सामाजिक बहिष्कार और पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई की मांग की है. पुरनो चन्द्र तियु ने बताया कि उन्हें गांव से किस कारण सामाजिक रूप से बहिष्कृत किया गया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को गांव में एक बैठक हुई थी, लेकिन उस समय वे हाथीसेरेंग गांव में थे. बैठक में समय पर उपस्थित न हो पाने के कारण 21 अप्रैल को ग्राम प्रधान मादिराय पूर्ति ने उनका सामाजिक बहिष्कार करने का मौखिक आदेश जारी किया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके जेष्ठ पिता पासिंग हो और सुकरा हो की पुश्तैनी जमीन पर गोमेया मुंडा और दामु मुंडा ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और वहां घर बनाने के लिए नींव की खुदाई की जा रही है. उन्होंने जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है. इस मामले में ग्राम प्रधान मादिराय पूर्ति ने बताया कि पुरनो चन्द्र तियु गांव की बैठकों में शामिल नहीं होते हैं. कई बार सूचना भेजने के बावजूद वे उपस्थित नहीं हुए. ग्राम प्रधान ने कहा कि उक्त जमीन के बंटवारे को लेकर कई बार पंचायत बैठक बुलायी गयी थी, लेकिन पुरनो चन्द्र तियु ने भाग नहीं लिया, जिससे विवाद लंबित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola