Seraikela News : रामनगर के रैयतों की अधिग्रहित जमीन का नहीं मिला मुआवजा

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 09 May 2025 10:56 PM

विज्ञापन

रामनगर के रैयतों की अधिग्रहित जमीन का नहीं मिला मुआवजा

विज्ञापन

सरायकेला. सरायकेला के समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में डीसी रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण के लिए आये लोगों से अपनी समस्याओं से डीसी को अवगत कराया. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया.

सरकार की ओर स संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने को कहा गया. जनता दरबार में भूमि संबंधित मामले, सरायकेला अंचल के रामनगर मौजा में सड़क व नहर निर्माण में अधिग्रहित भूमि के लंबित मुआवजा राशि का भुगतान करने, गम्हरिया प्रखंड के मोतीनगर में पड़ोसी द्वारा डायन कहकर गाली-गलौज व मारपीट करने, गम्हरिया केंदुगाछ मोड (महिंद्रा शोरूम के समीप) नगर निगम आदित्यपुर व मानगो की ओर से अवैध रूप से कचरा फेंकने से फैल रही प्रदूषण से आसपास के लोगों जनजीवन प्रभावित होने, कैंसर का इलाज के लिए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का लाभ प्रदान करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित द्वितीय राशि का भुगतान करने तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बेटी के नामांकन कराने समेत विभिन्न विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. डीसी ने सभी आवेदनों पर ऑनस्पॉट निराकरण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola