Seraikela News : पूछताछ के लिए थाना लाये गये अधेड़ ने लगायी फांसी, हंगामा
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 09 May 2025 11:14 PM
पूछताछ के लिए थाना लाये गये अधेड़ ने लगायी फांसी, हंगामा
आदित्यपुर.नाबालिग लड़की से मोबाइल पर आपत्तिजनक बातें करने व परिवार के खिलाफ भड़काने के आरोप में पूछताछ के लिए बुलाये गये व्यक्ति ने शुक्रवार को आदित्यपुर थाना में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. मृतक अनिल महतो (55 वर्ष) आदित्यपुर रोड नंबर 7 का रहने वाला था. आदित्यपुर थाना के एक कमरे में पड़े कंबल के जरिये व फंदे से लटक गया. पुलिसकर्मियों की जब अनिल महतो पर नजर पड़ी तो आनन फानन उसे फंदे से उतार कर टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन आदित्यपुर थाना पहुंचे. परिजनों ने पुलिस पर अनिल महतो पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया. मृतक तीन बच्चों का पिता था. आदित्यपुर दो रोड नंबर 7 स्थित एक दुकान चलाता था.परिजन के अनुसार अनिल महतो को थाना बुलाने की जानकारी घरवालों को भी नहीं दी गयी थी. सुबह अनिल महतो 9.30 बजे आदित्यपुर थाना पहुंचा था. पुलिस ने अनिल महतो की मौत की खबर भी छुपाने की कोशिश की. इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग परिजनों ने की है. इस मामले को लेकर परिजनों ने आदित्यपुर थाना में हंगामा भी किया. सूचना मिलने पर एसडीपीओ समीर कुमार संवैया, हेड क्वार्टर डीएसपी प्रदीप उरांव व प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी दल-बल के साथ आदित्यपुर थाना पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.महिला की शिकायत पर पूछताछ के लिए अनिल महतो को बुलाया गया था थानाथाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि एक महिला ने नाबालिग बेटी को भड़काने व बेटी से संबंध होने की शिकायत की थी. उक्त शिकायत के आधार पर अनिल महतो को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया था. इस दौरान उसे थाना में बैठाया गया था. जांच में मृतक के मोबाइल में लड़की की बातचीत के कुछ अंश मिले थे, जिसे अनिल महतो ने बाद में मिटाने का भी प्रयास किया था. पूछताछ के बाद जांच अधिकारी दूसरे काम में व्यस्त हो गयीं. इसी बीच अनिल महतो वहां से निकल कर एक कमरे में चला गया. जहां उसने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी.घटना की जानकारी परिवार वालों को नहीं दी गयीमृतक के भाई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस भाई (अनिल महतो) पूछताछ के लिए थाना बुलायी थी, इसकी जानकारी पुलिस ने परिवार वालों को नहीं दी थी. दोपहर में भी जब उसकी जानकारी लेने के लिए परिवार के लोग थाना पहुंचे, तो किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी.
शाम में जब पुन:
लोग थाना पहुंचे तो जानकारी दी गयी कि अनिल महतो ने आत्महत्या कर ली है. जिसका शव टीएमएच में रखा गया है. पुलिस के दबाव में अनिल महतो ने आत्महत्या की है. पुलिस ने भाई को आत्महत्या करने के लिए दबाव दिया था. घटना की जांच करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये.घटना के बाद लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोशघटना के बाद थाना में जुटे लोगों ने पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. लोगों ने कहा कि आदित्यपुर में इस तरह की पहली घटना है. जबकि थाना में 24 घंटे लोगों का आना-जाना लगा रहता है. और उसी थाना में किसी के द्वारा कमरे में फांसी लगा ली जाती है, और किसी को पता भी नहीं चलता है. यह सोचनीय विषय है.मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से किया गया पोस्टमार्टमथाना परिसर में अनिल महतो की मौत होने पर शुक्रवार की देर रात मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इस दौरान वीडियोग्राफी भी करायी गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










