सराकयेला में दोस्तों के साथ नहाने गये बच्चे की तालाब में डूबकर मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2024 12:19 AM
सरायकेला थाना के जिलिंगबुरु गांव के तालाब में नहाने गये सात वर्षीय बालक संजय बोदरा की डूबने से मौत हो गयी.
सरायकेला. सरायकेला थाना के जिलिंगबुरु गांव के तालाब में नहाने गये सात वर्षीय बालक संजय बोदरा की डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने संजय को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना शुक्रवार की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के महादीप बोदरा का सात वर्षीय बेटा संजय बोदरा घर में बिना किसी को बताये अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने चला गया. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया. गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा. संजय को डूबता देख उसके दोस्त वहां से डरकर भाग गये. कुछ देर बाद जब संजय के परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, तब उन्हें बच्चे के तालाब में नहाने जाने की बात पता चला. परिजनों ने तालाब में जाकर काफी देर तक खोजबीन की. पानी में डूबे बच्चे को बाहर निकाला गया और सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उससे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










