खरसावां में गंगा दशहरा पर सोना नदी घाट में हुआ नदी पूजन, स्वच्छता का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News (2)

खरसावां में गंगा दशहरा नदी पूजन का आयोजन किया गया

Seraikela Kharsawan News: खरसावां में गंगा दशहरा के अवसर पर सोना नदी घाट पर नदी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी की पूजा की और उसे स्वच्छ व पवित्र रखने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

सरायकेला से शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार को गंगा दशहरा के मौके पर संघ के एकल अभियान गतिविधि विभाग की और से नदी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने खरसावां के सोना नदी के हाई स्कूल घाट में नदी पूजन किया. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए सोना नदी में अभिषेक किया. नदी में दूध अर्पित किए गए. नदी को स्वच्छ और पवित्र रखने का संकल्प लिया. 

नदियों को स्वच्छ रखने का लिया गया संकल्प 

कार्यक्रम में नदी को माता के रूप में सम्मान देते हुए उसे स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया. साथ ही लोगों को नदियों को प्रदूषित न करने का संदेश दिया गया. इस अवसर पर कहा गया कि नदियां देश की जीवन धारा हैं और इन्हें बचाना सभी की जिम्मेदारी है.

सामाजिक सहभागिता से नदी संरक्षण पर दिया गया जोर

आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि नदियां देश की जीवन धारा है, लेकिन लोग जाने अनजाने इसे प्रदूषित कर रहे है, जो आने वाले समय में पर्यावरण के लिए विनाशकारी हो सकता है. सामाजिक सहभागिता से ही नदियों को स्वच्छ बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया. 

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस दौरान मुख्य रूप से एकल अभियान के अंचल अभियान प्रमुख कालीचरण महतो, अंचल जागरण शिक्षा समिति अध्यक्ष प्रभात सिंह स्वांसी, संच समिति अध्यक्ष लक्ष्मीकांत महतो, संच प्रमुख श्रीमती शिल्पा दास, संच समिति सक्रिय सदस्य कन्हैया कर्मकार एवं सभी आचार्य दीदी गण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : बाबा दरबार पहुंचीं झरिया विधायक, कहा : राज्य में विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

यह भी पढ़ें : Deoghar News : मथुरापुर में सात घंटे का रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक, आठ ट्रेनें रद्द, कई घंटों विलंब से चलीं

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola