Seraikela Kharsawan News : सीनी में साला ने जीजा और बहन पर किया, चाकू से हमला
Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन
सीनी ओपी अंतर्गत चैतनपुर गांव में खेत में पानी काटने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें साला बासिल मेलगांडी ने अपनी ही बहन बुधनी और जीजा कुश पाडेया (सरायकेला के दोलनडीह निवासी) पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया.
विज्ञापन
सरायकेला.
सीनी ओपी अंतर्गत चैतनपुर गांव में खेत में पानी काटने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें साला बासिल मेलगांडी ने अपनी ही बहन बुधनी और जीजा कुश पाडेया (सरायकेला के दोलनडीह निवासी) पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. घटना सोमवार सुबह लगभग 9 बजे की है. हमले के बाद स्थानीय लोग पुलिस को सूचित कर घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल ले गये, जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने जीजा कुश पाडेया को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रिफर कर दिया. जबकि बुधनी का इलाज वहीं चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, दोनों बहन-जीजा एक साथ चैतनपुर गांव में रहते है. सोमवार को खेत में पानी काटने के विवाद के बाद साला बासिल ने घर में रखे सब्जी काटने के चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे, पर साला बासिल घर से फरार हो गया. सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










