Seraikela Kharsawan News : 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक भाजपा मनायेगी सेवा पखवाड़ा
Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन
सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में बैठक हुई.
विज्ञापन
सरायकेला.
सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर राज्यसभा सांसद सह प्रदेश संयोजक आदित्य साहु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. बैठक में बताया गया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्तूबर) तक सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा. मौके पर श्री साहु ने कार्यक्रम को लेकर जरूरी सुझाव दिये. बैठक को कार्यक्रम के प्रभारी शैलेंद्र सिंह, प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू व नंदजी प्रसाद ने भी संबोधिति किया. कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्रा ने किया. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो, हरेकृष्ण प्रधान, सविता बानरा, राजा सिंहदेव, सतीश शर्मा, मनोज महतो, बद्री दारोगा, प्रशांत महतो, उज्ज्वल मोदक, प्रदीप सिंहदेव, पंकज सिंह, मुरली प्रधान, कृष्णा सोय, साधन महतो, कृष्णा प्रधान, अजय पासवान, लाल सिंह सोय, संजीव रंजन, राजू सिंह, ललन शुक्ला, सुमित शर्मा सहित कई भाजपाई उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










