सरायकेला के चौका हाई स्कूल में पुलिस का जागरूकता अभियान, स्टूडेंट्स को बताए गए कानूनी अधिकार

Updated:
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को कानूनी तौर पर जागरूक करते चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार

Seraikela Kharsawan School Awareness Program : सरायकेला के प्लस टू हाई स्कूल में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें छात्रों को महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड, सड़क सुरक्षा और विभिन्न कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

सरायकेला के चौका से शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan School Awareness Program : झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के चौका (चांडिल) स्थित राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में पुलिस प्रशासन की और से जागरुकता अभियान चलाया गया. मौके पर चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ साथ शिक्षकों को कानूनी तौर से जागरुक करते हुए विभिन्न कानूनों की जानकारी दी. 

महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी

इस दौरान चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने महिला सुरक्षा समेत विभिन्न कानूनी अधिकारों की जानकारी दी. महिला अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, डायल-112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर-1930, बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों से बचाव सहित महिलाओं के अधिकार और उनके संरक्षण हेतु बनाए गए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई. महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया. 

सड़क सुरक्षा और गुड सेमेरिटन कानून पर जागरूकता

चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने सड़क सुरक्षा और गुड सेमेरिटन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं और शिक्षिकाओं को सतर्क रहने और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की अपील की. 

छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने चौका थाना का मोबाइल नंबर साझा करते हुए किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया. साथ ही बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने, टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देने और आगे चलकर जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की. इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: प्रणव झा की हार के बाद कांग्रेस में बौखलाहट, बोले के राजू – आरजेडी और माले ने हमें दिया धोखा

इसे भी पढ़ें: झारखंड में राजनीतिक भूचाल! आरजेडी विधायक सुरेश पासवान ने कांग्रेस प्रभारी के. राजू को बताया ‘सबसे बड़ा गद्दार’

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola