अफीम और पोस्ते की अवैध खेती के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 578 किलो डोडा के साथ एक गिरफ्तार

578 किलो डोडा के साथ एक गिरफ्तार
Action Against Afeem Farming : दलभंगा ओपी अंतर्गत ग्राम तारम्बा से 578.090 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया. मामले में पुलिस ने प्रधान मुंडा नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है.
Action Against Opium Farming| सरायकेला, शचिंद्र कुमार दाश : सरायकेला-खरसावां जिले में बीते कई महीनों से अफीम-पोस्ते की अवैध खेती और बिक्री के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में कुचाई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दलभंगा ओपी अंतर्गत ग्राम तारम्बा से 578.090 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया है. पुलिस ने प्रधान मुंडा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है.
विशेष छापामारी दल का किया गया गठन
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम तारम्बा निवासी प्रधान मुंडा के घर में बड़ी मात्रा में डोडा जमा करके रखा गया है. इस सूचना के सत्यापन के बाद सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. प्रधान मुंडा के घर में तलाशी के दौरान 22 बोरों में रखा 578.090 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया. मौके से 30 वर्षीय प्रधान मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तारी के बाद प्रधान मुंडा के खिलाफ कुचाई थाना में 5 मार्च 2025 को कांड संख्या-18/25 दर्ज कर लिया गया. उसके खिलाफ धारा-15सी/22 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है, जो नशीले पदार्थों की अवैध खेती, उत्पादन, भंडारण और व्यापार को निषिद्ध करता है. एनडीपीएस एक्ट के तहत यह अपराध गंभीर श्रेणी में आता है. दोषी पाये जाने पर 10 से 20 वर्ष तक की सजा एवं जुर्माना का प्रावधान है.
पुलिस की अपील- अफीम की अवैध खेती की दें जानकारी
इस बड़ी कार्रवाई पर सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस किसी भी हालत में नशीले पदार्थों की खेती, भंडारण और व्यापार को सहन नहीं करेगी. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जनता से अपील है कि अगर उन्हें कहीं भी अफीम या अन्य नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार या खेती की सूचना मिले, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें.
इसे भी पढ़ें
जमशेदपुर के मशहूर उद्यमी को बम से उड़ाने की धमकी, दहशत में परिवार, पहले भी मांगी जा चुकी है रंगदारी
हेमंत सोरेन सरकार ने दिया होली का तोहफा, इन सरकारी कर्मियों का वेतन बढ़ा, एरियर भी मिलेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




