सरायकेला-खरसावां : बिसुनडीह गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

Updated:
विज्ञापन

पुलिस लाइन ( AI IMAGE)

Seraikela Suicide Case: सरायकेला-खरसावां के बिसुनडीह गांव में 26 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

हिमांशु गोप की रिपोर्ट 

Seraikela Suicide Case: सरायकेला -खरसावां जिला अंतर्गत ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बिसुनडीह गांव में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सुनील गोप (26) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सुनील गोप ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी.

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना ईचागढ़ थाना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव को सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा जाएगा.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट 

ईचागढ़ थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. उन्होंने बताया कि मृतक सुनील गोप का मानसिक संतुलन कुछ समय से ठीक नहीं था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: JPSC ने छह सवालों के उत्तर बदले एक को ड्रॉप किया, अब जारी होगा रिजल्ट

यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: साकची-डिमना रूट पर महंगा हुआ ऑटो का सफर, 22 जून से नई दरें लागू

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola