सरायकेला-खरसावां में सड़क हादसा : तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल 

Updated:
विज्ञापन

फॉर्च्यूनर ने बाइक को टक्कर मार दी

Seraikela Kharsawan Road Accident: सरायकेला-खरसावां के चौका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हुआ, जबकि एयरबैग खुलने से कार सवार सुरक्षित बच गए.

विज्ञापन

हिमांशु गोप की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan Road Accident: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत टाटा -रांची मार्ग चौका थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित दुबराजपुर गांव के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार टोयोटा फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार लोग सुरक्षित बच गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

टक्कर से बाइक सवार घायल, कार सवार सुरक्षित 

जानकारी के अनुसार, चौका गांव निवासी कुश महतो अपनी बाइक से चौका से टाटा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रांची से टाटा की ओर जा रही तेज रफ्तार टोयोटा फॉर्च्यूनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं, कार के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया और उसका एयरबैग खुल गया, जिससे कार सवारों को गंभीर चोट लगने से बचाव हो गया.

घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर रेफर 

हादसे के तुरंत बाद कार में सवार लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल कुश महतो को तुरंत पातकुम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया.

पुलिस ने वाहन जब्त कर हादसे की जांच शुरू की 

घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और फॉर्च्यूनर कार को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें: रोलिंग ब्लॉक के कारण बोकारो रेल यात्रियों को होगी परेशानी, कई ट्रेनें रद्द

ये भी पढ़ें: सभी विषयों के शिक्षक उपलब्ध लेकिन पढ़ाई भगवान भरोसे; बोकारो में छात्रों का भविष्य अधर मे

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola