जमशेदपुर के मशहूर उद्यमी को बम से उड़ाने की धमकी, दहशत में परिवार, पहले भी मांगी जा चुकी है रंगदारी

जमशेदपुर के उद्यमी दिलीप गोयल को मिली धमकी, प्रतीकात्मक फोटो
Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के उद्यमी दिलीप गोयल को अज्ञात अपराधियों ने बम से उड़ाने की धमकी दी है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. धमकी मिलने के बाद से परिवार और शहर के उद्यमी दहशत में हैं.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी उद्यमी दिलीप गोयल को अज्ञात अपराधियों ने बम से उड़ाने की धमकी दी है. अपराधी ने मंगलवार रात तकरीबन 9.30 बजे अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल पर लगभग 21 सेकेंड बातचीत की, जिसमें उद्यमी को धमकाया. इसके बाद से उद्यमी और उनका परिवार दहशत में है.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गयी और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस उस मोबाइल नंबर का पता लगाने में जु्टी है, जिससे कॉल किया गया था. साथ ही, यह भी जांच की जा रही है फोन करने वाला अपराधी स्थानीय है या बाहरी. साथ ही, इसमें किसी करीबी की संलिप्तता की भी जांच हो रही है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
शहर के कारोबारी चिंता में
व्यवसायी दलीप गोयल एएसएल मोटर्स के संचालक हैं और उनका कारोबार आदित्यपुर और गम्हरिया में फैला है. धमकी मिलने से न केवल उनका परिवार, बल्कि शहर के कारोबारी भी चिंतित हैं. पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आवशयक कदम उठाने की बात कही है.
पहले भी व्यापारियों से मांगी गयी है रंगदारी
यह पहली बार नहीं है, जब जमशेदपुर के व्यापारियों को इस तरह की धमकी मिली हो. इससे पहले भी कई व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा चुकी है. उपेंद्र सिंह हत्याकांड में जेल में बंद सोनू सिंह और कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह के नाम पर भी कारोबारियों से वसूली की घटनाएं सामने आ चुकी है.
बम से उड़ाने की धमकी देकर एमएमजी ग्रुप ने कारोबारियों से वसूली थी रंगदारी
साल 2008 में एमएमजी ग्रुप ने शहर के कारोबारियों को बम से उड़ाने की धमकी देकर रंगदारी की वसूली की थी. इस दौरान श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे समेत अन्य कारोबारियों से रंगदारी मांगी गयी. गिरोह का सरगना शिवाजी राय बारीडीह का रहने वाला था. वह कारोबारियों के घर पर चिट्ठी और साइबर कैफे से ऑनलाइन मैसेज भेजकर रंगदारी की मांग करता था. हालांकि बाद में वह पुलिस की गिरफ्त में आ चुका था.
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
उद्यमी को धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कर ली गयी है. पुलिस कॉल करने वाले की पहचान करने और उनके मंसबों को उजागर करने के लिए जांच में जुटी है. इस मामले में कार्रवाई की जाएगी.
कुमार शिवाशीष, सिटी एसपी जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




