Jamshedpur News : तुरियाबेड़ा में घर में लगी आग, खाना बना रही लड़की ने भाग कर बचायी जान

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamshedpur News : एमजीएम थाना अंतर्गत तुरियाबेड़ा में रविवार को भुवनेश्वर प्रसाद के घर में आग लग गयी. घटना दोपहर 12 बजे की है. जिस वक्त घर में आग लगी भुवनेश्वर प्रसाद की बेटी घर में खाना बना रही थी.

विज्ञापन

अगलगी में डेढ़ से दो लाख का नुकसान

आसपास के लोगों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Jamshedpur News :

एमजीएम थाना अंतर्गत तुरियाबेड़ा में रविवार को भुवनेश्वर प्रसाद के घर में आग लग गयी. घटना दोपहर 12 बजे की है. जिस वक्त घर में आग लगी भुवनेश्वर प्रसाद की बेटी घर में खाना बना रही थी. जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गये थे. कमरे से धुआं निकलने पर लड़की ने भाग कर अपनी जान बचायी. कुछ ही मिनटों में आग पूरे घर में फैल गयी. आग की लपटें देख स्थानीय लोग जुट गये. लोगों ने बाल्टी, पाइप व अन्य उपकरणों से पानी डाल कर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया. लेकिन तबतक घर का पूरा सामान जल गया था. हादसे की जानकारी मिलने पर भुवनेश्वर प्रसाद भी पहुंचे. नजारा देख सभी हैरान हो गये. भुवनेश्वर प्रसाद ने बताया कि छोटी बेटी घर में खाना बना रही थी. इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगी. कमरे से धुआं निकलने पर बेटी को पता चला, तो वह कमरे से निकलकर भागी.

आग लगने से टीवी, फ्रीज समेत अन्य सामान जल गये. उन्होंने बताया कि दो साल पूर्व बेटी का शादी की थी. उसके सारे कपड़े यहीं थे, वह सब भी जल गये. करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि आग लगने पर फायर सर्विसेज को फोन किया. लेकिन दमकल आने में काफी समय लग गया. तबतक स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझा लिया गया था. इधर, सूचना मलने पर एमजीएम थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola