जमशेदपुर में संस्थापक दिवस पर फूलों में मुस्कुराएंगे रतन टाटा, चित्रकार ने बनाई 22 फुट की तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

विवेक मिश्रा द्वारा बनाए गए 1 लाख से अधिक आर्टिफिशियल फूलों से बनाया गया रतन टाटा का चित्र. फोटो: प्रभात खबर

Jamshedpur Founder Day: झारखंड की लौहनगरी जमशेदपुर के संस्थापक दिवस पर जुबिली पार्क में रतन टाटा की 22 फीट की भव्य तस्वीर प्रदर्शित होगी. आदित्यपुर के कलाकार विवेक मिश्रा एक लाख आर्टिफिशियल फूलों से यह कलाकृति तैयार कर रहे हैं. टाटा स्टील यूआइएसएल की अनुमति से बन रही यह तस्वीर आकर्षण का केंद्र बनेगी. इससे संबंधित खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Jamshedpur Founder Day: जमशेदपुर के सबसे बड़े उत्सव संस्थापक दिवस पर इस वर्ष एक खास आकर्षण लोगों का ध्यान खींचेगा. टाटा संस के पूर्व मानद चेयरमैन रतन टाटा की 22 बाई 18 फीट की विशाल तस्वीर जुबिली पार्क में प्रदर्शित की जाएगी. यह भव्य कलाकृति आदित्यपुर निवासी चित्रकार विवेक मिश्रा तैयार कर रहे हैं. फूलों से सजी यह तस्वीर संस्थापक दिवस समारोह का प्रमुख केंद्र बनेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक लाख आर्टिफिशियल फूलों से बन रही कलाकृति

विवेक मिश्रा प्लाईवुड पर रतन टाटा का चित्र उकेर रहे हैं, जिसमें लाल, सफेद, नीले, पीले और काले रंगों के करीब एक लाख आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस विशेष कलाकृति को तैयार करने के लिए उन्हें टाटा स्टील यूआईएसएल से अनुमति भी मिल चुकी है. विवेक का कहना है कि वे इस चित्र को मात्र 13 दिनों में पूरा किया है और एक मार्च तक इसे अंतिम रूप दे दिया गया. तीन मार्च को संस्थापक दिवस के अवसर पर इसे आम लोगों के लिए जुबली पार्क में प्रदर्शित किया जाएगा.

पिछले वर्ष भी बनाया था रतन टाटा का चित्र

यह पहला मौका नहीं है, जब विवेक मिश्रा ने रतन टाटा का चित्र बनाया हो. पिछले साल उन्होंने फर्श पर रंगोली के माध्यम से रतन टाटा की आकर्षक तस्वीर बनाई थी, जिसे काफी सराहना मिली थी. उनकी कलाकृतियों में नयापन और भव्यता हमेशा देखने को मिलती है.

मोतियों और रंगोली से रचे अनोखे चित्र

विवेक मिश्रा अपनी अनूठी कला के लिए जाने जाते हैं. 20 जनवरी 2026 को उन्होंने डेढ़ लाख मोतियों से प्रेमानंदजी महाराज का चित्र तैयार किया था. इसके अलावा, वे चार लाख मोतियों से राधा-कृष्ण का चित्र भी बना चुके हैं, जिसने व्यापक चर्चा बटोरी थी. 22 जनवरी 2024 को लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) केबल टाउन में उन्होंने साढ़े तीन टन रंगोली से भगवान राम की भव्य तस्वीर बनाई थी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में चांडिल के आरिफ टार्जन का कमाल, मारुति 800 को बना दिया लैंबॉर्गिनी एवेंटाडोर

बिना औपचारिक प्रशिक्षण के हासिल की महारत

दिलचस्प बात यह है कि विवेक मिश्रा ने कला की कोई औपचारिक पढ़ाई नहीं की है. उन्होंने चित्रों की किताबों से अभ्यास कर-करके इस कला में निपुणता हासिल की. मूल रूप से मलेढ़ी, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले विवेक की स्कूली शिक्षा छत्तीसगढ़ में हुई. वर्तमान में वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन कला के प्रति उनका जुनून उन्हें अलग पहचान दिला रहा है. संस्थापक दिवस पर रतन टाटा की यह फूलों से सजी मुस्कुराती तस्वीर निश्चित रूप से जमशेदपुरवासियों के लिए गर्व और आकर्षण का केंद्र बनेगी.

इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा में 10वें सामूहिक विवाह समारोह, ओड़िया सुपरस्टार सिद्धांत महापात्र मुख्य अतिथि

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola