Jamshedpur News : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से मिले देश परगना बैजू मुर्मू, ढांढस बंधाया
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : धाड़ दिशोम माझी परगना महाल के देश परगना बैजू मुर्मू के नेतृत्व में समाज के बुद्धिजीवियों और माझी बाबाओं का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलने उनके पैतृक आवास जिलिंगगोड़ा पहुंचा.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
धाड़ दिशोम माझी परगना महाल के देश परगना बैजू मुर्मू के नेतृत्व में समाज के बुद्धिजीवियों और माझी बाबाओं का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलने उनके पैतृक आवास जिलिंगगोड़ा पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. बैजू मुर्मू व अन्य माझी बाबाओं ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और सांत्वना दी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरा आदिवासी संताल समाज इस कठिन समय में सोरेन परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है. पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने वालों में तोरोप परगना हरिपोदो मुर्मू, देश पारानिक दुर्गाचरण मुर्मू, नवीन मुर्मू और वर्ल्ड सरना ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष मंगल मुर्मू समेत अन्य शामिल थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन