डिलीवरी ब्वॉय ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उतारा शव
फाइल फोटो: मृतक आकाश कुमार लाल | Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर के बिरसानगर में एक डिलीवरी ब्वॉय ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जमशेदपुर. बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएम आवास के समीप रहने वाले आकाश कुमार लाल (27) ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद आनन-फानन में पत्नी ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारा और तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
आपके शहर में
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार, आकाश पेशे से डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था. वह मूल रूप से परसुडीह का रहने वाला था. करीब एक माह पूर्व ही वह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ बिरसानगर में किराये का मकान लेकर रहने आया था.
मिली जानकारी के अनुसार वह नशे का आदी था. बुधवार रात किसी घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद आकाश गुस्से में दूसरे कमरे में चला गया और भीतर से दरवाजा बंद कर फंदे से झूल गया. कुछ देर बाद जब पत्नी कमरे में पहुंची, तो उसे फंदे से लटका देखी. फिर पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए