सब्जी किसानों के लिए राहत की धूप, वैज्ञानिक ने बताया अब खेत में क्या करना जरूरी
सब्जी की खेती | Prabhat Khabar Network
लगातार बारिश के बाद धूप निकलने से सब्जी उत्पादक किसानों ने राहत की सांस ली है. खेतों से पानी निकालने और फसलों की देखभाल के लिए कृषि विशेषज्ञों ने दी सलाह.
गालूडीह. कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद गुरुवार को क्षेत्र में धूप खिलने से सब्जी की खेती करने वाले किसानों ने राहत की सांस ली. खेतों में पानी जमा होने से सब्जियों की फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गयी थी. धूप निकलने के बाद खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने और फसलों की देखभाल करने में किसानों को सहूलियत होगी.
आपके शहर में
बड़ाकुर्शी के किसान विजय महतो, अतनु महतो और विष्णु महतो ने बताया कि लगातार बारिश से खेतों में नमी अधिक हो गयी थी. कई जगह जलजमाव के कारण सब्जियों की जड़ों में सड़न का खतरा बना हुआ था. अब धूप निकलने से खेतों में जमा पानी धीरे-धीरे सूखने लगेगा. मौसम साफ रहने पर किसान निकाई-गुड़ाई समेत अन्य कृषि कार्य कर सकेंगे.
कृषि विज्ञान केंद्र दारीसाई की वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. सीमा सिंह ने बताया कि लगातार बारिश के बाद धूप निकलना सब्जी फसलों के लिए राहत की बात है. किसानों को खेतों में जलजमाव नहीं होने देना चाहिए. जहां पानी जमा है, वहां तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करें. अधिक नमी के बाद फफूंद जनित रोगों का प्रकोप बढ़ सकता है, इसलिए फसलों की नियमित निगरानी जरूरी है. उन्होंने मौसम और खेत की स्थिति देखकर ही कीटनाशक या फफूंदनाशक का प्रयोग करने की सलाह दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए