हेमंत सोरेन सरकार ने दिया होली का तोहफा, इन सरकारी कर्मियों का वेतन बढ़ा, एरियर भी मिलेगा

Published by : Sameer Oraon Updated At : 06 Mar 2025 9:12 AM

विज्ञापन

CM Hemant Soren

Hemant Soren Gift: स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एमपीडब्ल्यू के कर्मियों को अब 26,000 रुपये की जगह 30,100 और 30,300 रुपये का मानदेय मिलेगा. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने ये घोषणा कर दी है.

विज्ञापन

Hemant Soren Gift, रांची : हेमंत सरकार ने होली से पहले स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू यानी कि मल्टी पर्पस वर्कस को बड़ी खुशखबरी दी है. दरअसल इस विभाग में कार्यरत एमपीडब्ल्यू को एरियर भुगतान करने का फैसला लिया गया है. स्वास्थ्य निदेशालय ने बीते साल 27 सितंबर 2024 को मानदेय में 5,000 रुपये बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया था. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने यह बुधवार को यह ऐलान कर दिया है.

कब से मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के बाद अब एमपीडब्ल्यू कर्मियों को 26,000 रुपये की जगह 30,100 और 30,300 मानदेय मिलेगा. जिसका एरियर एक सितंबर 2024 से प्रभावी होगा. इस संबंध में डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि यह घोषणा होली और रमजान की खुशी दोगुनी कर देगी. सभी कर्मचारी जान हथेली पर रखकर जनता की सेवा कर रहे हैं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Voter ID Number: अब मिले एक जैसे दो वोटर आईडी कार्ड नंबर, विवाद शुरू

एमपीडब्ल्यू कर्मियों ने भी जतायी खुशी

स्वास्थ्य मंत्री आगे कहा कि यह वेतन वृद्धि नहीं बल्कि उनके €अद्वितीय योगदान को सलाम करने का एक प्रयास है. उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ झारखंड की जनता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुना है, हम उस विश्वास पर खरा उतरने के€ लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. वहीं, एमपीडब्ल्यू कर्मियों ने भी सरकार के €इस फैसले पर हर्ष जताया है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी और सेवा स्थायी करने की मांग कर रहे थे. हम सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं. सरकार के इस निर्णय से हमें निरंतर बेहतर काम करने का उत्साह मिलेगा.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola