Seraikela Kharsawan News : पिकअप के धक्के से बाइक सवार अधेड़ की मौत, चालक को दबोचा

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

हाता-चाईबासा मार्ग (एनएच-220) पर राजनगर के जामबानी के छोटानागपुर कॉलेज(हेंसल) के पास बुधवार को पिकअप के धक्के से बाइक सवार खोकान उर्फ कामख्या प्रसाद महतो (50) की मौत हो गयी.

विज्ञापन

राजनगर.

हाता-चाईबासा मार्ग (एनएच-220) पर राजनगर के जामबानी के छोटानागपुर कॉलेज(हेंसल) के पास बुधवार को पिकअप के धक्के से बाइक सवार खोकान उर्फ कामख्या प्रसाद महतो (50) की मौत हो गयी. हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ. पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर चालक को पकड़ लिया है.

बाइक से बैंक जा रहा था खोकान

जानकारी के अनुसार, खोकान अपनी मोटरसाइकिल से हाता स्थित बैंक जा रहा था. इसी दौरान पिकअप वैन (जेएच 05 बीएस 8886) ने गलत दिशा से आकर बाइक सवार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जारेदार थी कि उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलावस्था में उसे राजनगर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक खोकान महतो के परिवार में पत्नी गीता महतो, एक पुत्री और एक पुत्र हैं. उनकी पत्नी गीता महतो उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोवर्धन में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola