सरायकेला के चौका में महिला माओवादी गिरफ्तार

सरायकेला : सरायकेला के चौका थाना क्षेत्र के मुटूटा गांव से भाकपा माओवादी की सदस्य लिलमुनी मुंडा उर्फ कुंदी मुंडा, पिता – स्वर्गीय बागुन मुंडा को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली. वह भाकपा माओवादी के महाराज प्रमाणिक दस्ता की सदस्य है. वह कुचाई थाना, तमाड़ थाना, अड़की थाना के कांडों में संलिप्त रही […]
सरायकेला : सरायकेला के चौका थाना क्षेत्र के मुटूटा गांव से भाकपा माओवादी की सदस्य लिलमुनी मुंडा उर्फ कुंदी मुंडा, पिता – स्वर्गीय बागुन मुंडा को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली. वह भाकपा माओवादी के महाराज प्रमाणिक दस्ता की सदस्य है. वह कुचाई थाना, तमाड़ थाना, अड़की थाना के कांडों में संलिप्त रही है और उसने अपनी संलिप्तता इन कांडों में स्वीकार की है.
उसने अपने अलावा दस्ता के अन्य सदस्यों का नाम उजागर किया है. 2015 में कुचाई थाना क्षेत्र के मेरोमजंगा निवासी मोहन सिंह मुंडा की हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसी मामले में उसे गिरफ्तार कर सरायकेला जेल भेज दिया गया है. उसकी गिरफ्तारी इंस्पेक्टर एनसी महाराणा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दस्ते की छापेमारी के दौरान की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




