पहले दिन एक घंटे देर से हुई मतगणना

Updated at : 14 Dec 2015 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
पहले दिन एक घंटे देर से हुई मतगणना

चांडिल : चांडिल अनुमंडल के चारों प्रखंड चांडिल, ईचागढ़, नीमडीह और कुकडू में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान हुए मतदान का मतगणना रविवार को प्रारंभ हुआ. राज्य पोलिटेक्निक कॉलेज परिसर में कराये जा रहे मतगणना के पहले दिन मतगणना एक घंटे विलंब से प्रारंभ हुआ. चारों प्रखंडों का मतगणना अलग-अलग भवन में कराया जा रहा […]

विज्ञापन
चांडिल : चांडिल अनुमंडल के चारों प्रखंड चांडिल, ईचागढ़, नीमडीह और कुकडू में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान हुए मतदान का मतगणना रविवार को प्रारंभ हुआ. राज्य पोलिटेक्निक कॉलेज परिसर में कराये जा रहे मतगणना के पहले दिन मतगणना एक घंटे विलंब से प्रारंभ हुआ.
चारों प्रखंडों का मतगणना अलग-अलग भवन में कराया जा रहा है. रविवार को सुबह से ही उम्मीदवारों के मतगणना अभिकर्ता मतगणना हॉल में प्रवेश करने के लिए कतार में लगे थे. सुबह चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक दिनेश प्रसाद ने निर्वाची पदाधिकारियों और उम्मीदवारों की उपस्थिति में वज्रगृह के सील की जांच की और उसे सबकी उपस्थिति में खोला गया.
डीसी-एसपी ने लिया जायजा
मतगणना प्रारंभ होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंद्रशेखर और पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा चांडिल पहुंचे. दोनों पदाधिकारियों ने सभी मतगणना हॉल में जाकर मतगणना कार्य का जायजा लिया और पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिये.
मतगणनाकर्मी को लगी चोट
मतगणना के दौरान रविवार को मतपेटी खोलने के दौरान दो मतगणनाकर्मी को चोट लगी. इनमें एक ईचागढ़ प्रखंड के और एक चांडिल प्रखंड के मतगणना हॉल के कर्मी है. जानकारी के अनुसार मतपेटी खोलने के दौरान दो मतगणनाकर्मी का अंगुली कट गया. परिसर में मौजूद चिकित्सकों ने दोनों को तत्काल दवा दी और पट्टी लगायी. शाम को ईचागढ़ प्रखंड के मतगणना हॉल में एक मतगणनाकर्मी बेहोश हो गया था. बताया गया कि उसे मिर्गी की बीमारी है, कुछ देर के बाद उसे होश आ गया.
मेला जैसा माहौल. मतगणना के पहले दिन चांडिल के मतगणना हॉल के बाहर मेला जैसा माहौल नजर आ रहा था. राज्य पोलिटेक्निक कॉलेज के बाहर सड़क पर उम्मीदवारों के समर्थकों का हुजुम उमड़ा था. सड़क के दोनों और कतारबद्ध दुकानें लगी थी. जैसे-जैसे चुनाव का परिणाम आ रहा था, बाहर समर्थकों का उत्साह भी बढ़ रहा था. मतगणना के दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola