UP PCS Final Result 2024: UP PCS परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, टॉप 10 में 6 लड़कियां

Updated at : 30 Mar 2026 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
UP PCS Final Result 2024

UP PCS रिजल्ट की प्रतीकात्मक तस्वीर

UP PCS Final Result 2024: UP PCS का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है. इसमें लड़कियों की सफलता ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. टॉप 10 में 6 लड़कियां शामिल हैं.

विज्ञापन

UP PCS Final Result 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की PCS परीक्षा में लड़िकयों ने बाजी मारी है. टॉप 10 में 6 लड़िकयों के नाम हैं. UP PCS का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसमें कुल 932 कैंडिडेट्स सफल घोषित किए गए हैं. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

टॉप 10 में 6 लड़िकयां शामिल

SRरोल नंबरनाम (हिंदी में)कैटेगरी
10134065नेहा पंचालUR/GEN
20014117अनन्या त्रिवेदीUR/GEN
30093175अभय प्रताप सिंहUR/GEN
40530256अनामिका मिश्राUR/GEN
50149705नेहा सिंहUR/GEN
60041100दीप्ति वर्माUR/OBC
70120986पूजा तिवारीUR/GEN
80556977अनुराग पांडेयUR/EWS
90530011शुभम सिंहUR/OBC
100072939आयुष पांडेयUR/GEN

कैसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
  • यहां होम पेज पर PCS 2024 Final Result के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर और डीओबी डालकर लॉगिन करें.
  • अब सबमिट बटन दबाएं.
  • इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

कब हुई थी UP PCS परीक्षा?

मेन्स परीक्षा 29,30 जून और 1-2 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी. मेन्स परीक्षा का रिजल्ट 4 फरवरी 2026 को जारी किया गया था. इंटरव्यू 16 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक चला था. वहीं अब 29 मार्च 2026 को फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें- UP PCS Final Result 2024: यूपी PCS रिजल्ट जारी, नेहा पंचाल ने किया टॉप 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola