खूंटी के मुरहू में अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ लोगों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
murhu virodh pradarshan

मुरहू में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ लोग पहुंचे खूंटी थाना

Khunti News: खूंटी के मुरहू में शनिवार यानी 28 मार्च को हुई पत्थरबाजी के बाद तनाव गहरा गया है. पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए दूसरे पक्ष के संगठनों ने रविवार यानी 29 मार्च से अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान कर दिया गया. बंद की शुरुआत दोपहर से ही कर दी गई.

विज्ञापन

खूंटी से चंदन की रिपोर्ट 

Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू में शनिवार को हुई पत्थरबाजी और सांप्रदायिक तनाव का मामला शांत होने के बजाय और बढ़ता नजर आ रहा है. मुरहू में पुलिस द्वारा सिर्फ दूसरे पक्ष पर एकतरफा कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए इस घटना को लेकर रविवार को दूसरे पक्ष के संगठनों ने खूंटी बंद बुलाया, जिसका असर दोपहर बाद शहर में साफ दिखाई दिया और कई दुकानें बंद रहीं. 

खूंटी क्लब में बैठक, गिरफ्तारी देने पहुंचे लोग

इस मामले को लेकर लोगों ने स्थानीय खूंटी क्लब में बैठक की. इस बैठक में पुलिस द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया गया. इसके विरोध में सभी लोग खूंटी थाना में अपनी गिरफ्तारी देने के लिए पहुंच गए. थाने में एसडीपीओ वरूण रजक, कार्यपालक दंडाधिकारी विपिन चंद्र विश्वास, सीओ प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह के सामने लोगों ने अपनी बातों को रखा. 

निर्दोषों की छोड़ने की मांग, अनिश्चितकाल तक बंद की चेतावनी

मामले पर रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष अनूप साहू और महामंत्री जितेंद्र कश्यप ने कहा कि पुलिस निर्दोष को पकड़ रही है. उन्होंने निर्दोषों को छोड़ने का मांग किया और पुलिस द्वारा जो गिरफ्तारी की गयी है उसकी निंदा की. उन्होंने कहा कि जबतक उन्हें छोड़ा नहीं जायेगा अनिश्चितकाली बंद जारी रहेगा. पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो. पुलिस इसका निर्णय लें. उन्होंने पकड़े गए लोगों को भी छोड़ने के लिए कहा. 

जांच जारी, अफवाहों पर ध्यान नहीं दें

एसडीपीओ वरूण रजक ने कहा कि दोनों पक्षों ने लिखित आवेदन दिया है. उसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष से कुछ लोगों को पकड़ा गया है. पूछताछ की जा रही है. किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि रामनवमी के दिन हुए पत्थरबाजी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उसपर भी कार्रवाई हो रही है. उन्होंने कहा कि किसी के साथ अगर कोई घटना हुई है तो वो लिखित में आवेदन दें. उसपर भी कार्रवाई होगी. एसडीपीओ ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की.

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

यह भी पढ़ें: देवघर में गैस की किल्लत भी नहीं रोक पाई ‘सेवा की रसोई’, सदर अस्पताल में लकड़ी की आंच पर पक रहा 300 लोगों का खाना

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola