खूंटी पुलिस की मासिक क्राइम मीटिंग: अपराधियों की प्रोफाइलिंग पर जोर, एसपी ने सुरक्षा और निगरानी के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
एसपी ने किया क्राइम मीटिंग

बैठक में उपस्थित एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network

खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने क्राइम मीटिंग में नक्सल और एनडीपीएस अपराधियों का प्रोफाइल तैयार करने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

खूंटी में एसपी कार्यालय सभागार में गुरूवार को मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया. इस दौरान एसपी ऋषभ गर्ग ने पिछले महीने पुलिस द्वारा किये गये कार्य का समीक्षा किया. उन्होंने पाया कि जितने कांड दर्ज हुये थे उसमें से 120 प्रतिशत कांडों का निष्पादन किया गया है. उन्होंने इसे पुलिस के लिए अच्छी उपलब्धि बताया. एसपी ने लंबित मामलों और वारंट-कुर्की जब्ती के मामलों का समीक्षा किया. जिसमें उन्होंने अच्छी प्रगति पाया. उन्होंने बैठक में श्रावण माह की तैयारी और शुक्रवार को होने वाले रथ यात्रा की तैयारी का समीक्षा किया. एसपी ने श्रावणी मेले और रथ यात्रा में सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया. इसके अलावा पूर्व के आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया. इसके लिए बैठक में रणनीति तैयार किया गया.

एसपी ने बताया कि आपराधिक इतिहास वाले व्यक्ति खासकर नक्सल गतिविधि और आर्म्स एक्ट के मामलों में संलिप्त लोग और एनडीपीएस मामलें में शामिल व्यक्तियों का प्रोफाइल तैयार किया गया है. जिसमें उनके आपराधिक प्रवृति और इतिहास सहित अन्य जानकारी रखे गये हैं. इसके अलावा उनके बैंकिंग, पैन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य प्रकार के दस्तावेज और आज क्या कर रहे हैं इसकी पूरी जानकारी रखी गयी है. इसका उद्देश्य खूंटी में आपराधिक मामलों में कमी लाना है. बैठक में तोरपा और खूंटी एसडीपीओ, सभी इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी सहित अन्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola