खूंटी : भगत सिंह चौक सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नयी कमेटी गठित, पूजा को भव्य बनाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

अध्यक्ष रूपेश जायसवाल | Prabhat Khabar Network

खूंटी के भगत सिंह चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित। रूपेश जायसवाल अध्यक्ष और अमित जायसवाल सचिव चुने गए। जानें पूरी कार्यकारिणी सूची।

विज्ञापन

खूंटी. भगत सिंह चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की वर्ष 2026 के लिए नयी कमेटी का गठन किया गया. इसे लेकर स्थानीय राजस्थान भवन में समिति की बैठक संरक्षक परिमल चंद्र घोष की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया. समिति के सदस्यों ने इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रूपेश अध्यक्ष और अमित सचिव

नयी कमेटी में रूपेश जायसवाल को अध्यक्ष, शैलेंद्र मांझी को कार्यकारी अध्यक्ष, अमित जायसवाल को सचिव और पंकज लाल को सह सचिव बनाया गया है. वहीं, संजय गुप्ता और सुयश सुमन को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है. आकाश गोप, नीलकमल महतो, शिव रजक, पुनीत जायसवाल, पीयूष कुमार और जगदीश कुमार गुप्ता को मंत्री बनाया गया है.

रोहित जैन को कोषाध्यक्ष, बाबू सोनी और पंकज चौरसिया को पूजा प्रभारी तथा रितेश जायसवाल, शरद दास और सुमित मिश्रा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है. विद्युत साज-सज्जा की जिम्मेदारी अवधेश चौरसिया को और पंडाल व्यवस्था की जिम्मेदारी शैलेंद्र मांझी को सौंपी गयी है.

उपाध्यक्ष और संगठन मंत्री भी मनोनीत

समिति के उपाध्यक्ष के रूप में अमित जैन, गौतम धान, अरविंद मिश्रा, हिमांशु चौधरी, दिलीप कुमार गुप्ता, भोला गुप्ता, रवि प्रकाश और मोनी जैन को शामिल किया गया है.

संगठन मंत्री के रूप में राहुल चौरसिया, रोशन कुमार, कुंदन ठाकुर, प्रवीण गोप, प्रशांत लाल और पृथ्वीराज को जिम्मेदारी दी गयी है.

लॉटरी और हौजी की जिम्मेदारी तय

लॉटरी प्रभारी के रूप में राजेश कुमार, विजय सोमानी, देवव्रत दास, रितेश जायसवाल, कुंदन ठाकुर, अमर कुमार और शरद दास को जिम्मेदारी मिली है. हौजी प्रभारी शंकर घोष और रूपेश जायसवाल होंगे. एलईडी स्क्रीन प्रभारी पृथ्वीराज, अमित साहू, मनीष सोमानी, सुयश सुमन और हिमांशु चौधरी बनाये गये हैं. समिति में 100 कार्यकारी सदस्यों को भी शामिल किया गया है. बैठक में संरक्षक मंडल और संयोजक मंडल का भी गठन किया गया. सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष पूजा आयोजन को बेहतर बनाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola