सो रहे किसान के ऊपर भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे से निकलकर बचायी जान

Updated:
विज्ञापन

बारिश के कारण गिरा घर | Prabhat Khabar Network

तोरपा के अलंकेल गांव में भारी बारिश के कारण एक कच्चा खपरैल मकान गिर गया. घर में सो रहे किसान रामसुंदर महतो मलबे में दबने से बाल-बाल बचे.

विज्ञापन

तोरपा. तोरपा प्रखंड के अलंकेल गांव में शनिवार रात हुई तेज बारिश के दौरान एक कच्चा खपरैल मकान अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के समय किसान रामसुंदर महतो घर के अंदर बेड पर सो रहे थे. मकान का छप्पर सीधे बेड के ऊपर गिरने से वह मलबे में दब गये. हालांकि किसी तरह मलबे से बाहर निकलकर उन्होंने अपनी जान बचायी. घटना में उन्हें मामूली चोट आयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया गया कि शनिवार रात तेज बारिश के बीच रामसुंदर महतो अपने कच्चे मकान में सो रहे थे. इसी दौरान अचानक मकान का छप्पर और कुछ हिस्सा ढहकर उनके ऊपर गिर पड़ा. घटना से वह घबरा गये और किसी तरह मलबे से बाहर निकले. गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई.

मकान गिरने से घर में रखा घरेलू सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया. इससे पीड़ित किसान के सामने रहने और जरूरी सामान को सुरक्षित रखने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. घटना के बाद रामसुंदर महतो ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मामले की जानकारी देते हुए सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगायी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola