बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

Updated at : 29 Mar 2026 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
Fire In Bokaro

चंद्रपुरा डीवीसी प्लांट में लगी आग का दृश्य

Fire In Bokaro: बोकारो के चंद्रपुरा डीवीसी प्लांट में रविवार की शाम एक खौफनाक मंजर देखने को मिला. शाम करीब 7 बजे कोल हैंडलिंग प्लांट के एमसीसी-2 सेक्शन में अचानक लगी आग ने हड़कंप मचा दिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे परिसर में धुआं फैल गया. सीआईएसएफ के जांबाज दमकल कर्मियों ने कैसे प्लांट को खाक होने से बचाया. पढ़ें इस रिपोर्ट में.

विज्ञापन

Fire In Bokaro, बोकारो (विनोद सिन्हा की रिपोर्ट): बोकारो जिले के डीवीसी चंद्रपुरा प्लांट में, रविवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. शाम करीब 7 बजे सीएचपी (कोल हैंडलिंग प्लांट) सेक्शन से जुड़े एमसीसी-2 में अचानक आग लग गई. आग लगते ही पैनल से काला धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में वह धू-धू कर जलने लगा, जिससे पूरे प्लांट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया.

सीआईएसएफ अग्निशमन दल ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही, तुरंत सीआईएसएफ के अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही दमकल वाहनों के साथ टीम मौके पर पहुंची और युद्ध स्तर पर आग बुझाने का काम शुरू किया. करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. दमकल कर्मियों की तत्परता के कारण आग को अन्य मशीनों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे करोड़ों का नुकसान होने से बच गया.

Also Read: रामगढ़ में अमन साहू गैंग का तांडव, पतरातू ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर फायरिंग और बमबाजी, गार्ड को लगी गोली

कन्वेयर बेल्ट को एहतियातन किया गया बंद

आग लगने के कारण, सीएचपी सेक्शन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण कन्वेयर बेल्ट को तुरंत बंद कर दिया गया था, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके. बाद में स्थिति सामान्य होने पर, रात करीब सवा आठ बजे कन्वेयर बेल्ट को दोबारा सुचारू रूप से चालू कर दिया गया.

बिजली उत्पादन पर नहीं पड़ा कोई असर

प्लांट प्रबंधन के अनुसार, इस घटना का विद्युत उत्पादन पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ा है. सभी उत्पादन इकाइयां सामान्य रूप से काम करती रहीं. हालांकि, तकनीकी टीम अब पूरे सिस्टम को दुरुस्त करने में जुटी हुई है. फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रबंधन इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर रहा है.

Also Read: देवघर में गैस की किल्लत भी नहीं रोक पाई ‘सेवा की रसोई’, सदर अस्पताल में लकड़ी की आंच पर पक रहा 300 लोगों का खाना

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola