चार युवकों की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, NH-32 पर प्रदर्शन कर किया जाम

Updated:
विज्ञापन

जाम के कारण गाड़ियों की लगी लंबी कतार

बोकारो के एनएच 32 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से चार युवकों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है।

विज्ञापन

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के सिधावनी के समीप बोकारो  पुरुलिया मार्ग एनएच 32 पर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों की मौत के बाद शनिवार की सुबह ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. चारों युवकों की मौत से आहत परिजनों एवं ग्रामीणों ने सुबह करीब सात बजे गुवाय पुल के समीप एनएच 32 को जाम कर दिया. बारिश के बावजूद परिजन और ग्रामीण सड़क पर तंबू लगाकर धरने पर बैठ गए, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई.

मृतकों की पहचान आमाडीह गांव निवासी 17 वर्षीय बुलेट प्रमाणिक, पिता हरि प्रमाणिक, 15 वर्षीय आनंद महतो, पिता परमेश्वर महतो, 17 वर्षीय डाक्टर महतो, पिता शक्ति पद महतो तथा 18 वर्षीय धना महतो, पिता बुद्धेश्वर महतो के रूप में हुई है. चारों युवक शुक्रवार को एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बंगाल की ओर घूमने और खाने-पीने गए थे.

वापस लौटने के क्रम में सिधावनी के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि चारों युवकों के सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. देर रात घटना की सूचना मिलने पर पिंड्राजोरा पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने चारों शवों को बीजीएच के मर्चरी में रखवा दिया .


विज्ञापन
Brahm Deo Dubey

लेखक के बारे में

By Brahm Deo Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola