NH-32 पर भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक की फाइल फोटो

बोकारो-पुरुलिया मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के सिधावनी के पास बोकारो-पुरुलिया मार्ग (एनएच-32) पर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों की मौत हो गई . अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए .हादसा इतना भीषण था कि चारों के सिर में गंभीर चोट आई और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया .

मृतकों की पहचान आमाडीह गांव निवासी बुलेट प्रमाणिक (17), पिता हरि प्रमाणिक, आनंद महतो (15), पिता परमेश्वर महतो, डाक्टर महतो (17), पिता शक्तिपद महतो तथा धना महतो (18), पिता बुद्धेश्वर महतो के रूप में हुई है .

घटना की सूचना मिलते ही पिंड्राजोरा पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो ले गई। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया . पुलिस ने शवों को बीजीएच की मर्चरी में रखवा दिया है.

मनसा पूजा को लेकर घर आया था धना

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक धना महतो बाहर रहकर रोजगार करता था. मनसा पूजा में शामिल होने के लिए वह शुक्रवार को ही अपने गांव आमाडीह आया था. शुक्रवार को ही चारों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बंगाल की ओर खाने-पीने के लिए गए थे. देर रात लौटने के क्रम में सिधावनी के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आयई. हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई .

घटना की खबर मिलते ही गांव में मचा कोहराम

एक ही गांव के चार युवकों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही आमाडीह गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान कर और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है.


विज्ञापन
Brahm Deo Dubey

लेखक के बारे में

By Brahm Deo Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola