हल्द्वानी घटना पर कांग्रेस मुखर, खड़गे के कथित अपमान को बताया सामाजिक अपमान
धरना में शामिल कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक पर प्रदर्शन कर हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान की निंदा की. जिलाध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने इसे दलित, पिछड़े और वंचित समाज का अपमान बताया.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक के समक्ष प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में हुई घटना की निंदा करते हुए इसे सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ बताया.
संवैधानिक मूल्यों पर हमला : जवाहर लाल महथा
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने कहा कि हल्द्वानी के मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति को अपवित्र बताना और बाद में स्थल का शुद्धिकरण करना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि दलित, पिछड़े और वंचित समाज का घोर अपमान है.
उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की घटना संविधान द्वारा स्थापित समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय और मानवीय मूल्यों पर सीधा प्रहार है. ऐसे कृत्यों से समाज में विभाजनकारी सोच को बढ़ावा मिलता है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता.
कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद
प्रदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता शकील अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, राजकुमार विद्यार्थी, असीम शर्मा, जिला प्रवक्ता मनोज राय, मस्कूर आलम सिद्दीकी, जिला महासचिव शैलेंद्र राय, नाजिर अंसारी, इश्तियाक अहमद, निवारण तिवारी, आशा देवी, रीता देवी, स्नेहलता समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. कांग्रेस नेताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








