स्वतंत्रता दिवस को लेकर बोकारो रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी

Updated:
विज्ञापन

आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ सघन जांच अभियान चलाया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए बोकारो रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया, जिसमें डॉग स्क्वायड भी सक्रिय रहा।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बोकारो रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गयी है. शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर में विशेष जांच एवं सतर्कता अभियान चलाया. अभियान के दौरान स्टेशन के संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों की गहन जांच की गयी तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.

विज्ञापन

डोमिनेटिंग ड्रिल के साथ स्टेशन परिसर की सघन जांच

मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ ओम प्रसाद मोहंती के नेतृत्व में आरपीएफ, जीआरपी, डॉग स्क्वायड तथा सुरक्षा बलों की टीम ने स्टेशन परिसर में एरिया डोमिनेटिंग ड्रिल संचालित की. इस दौरान प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पार्सल कार्यालय, बुकिंग काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, पोर्टिको सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की सघन तलाशी ली गयी.

महत्वपूर्ण ट्रेनों में भी हुई जांच

सुरक्षा अभियान के तहत जनशताब्दी एक्सप्रेस, झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस समेत अन्य प्रमुख ट्रेनों में भी जांच की गयी. यात्रियों के सामान की जांच हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) और बैगेज स्कैनर के माध्यम से की गयी. सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेनों और स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी.

सीसीटीवी से रखी जा रही निगरानी

स्टेशन परिसर और उसके आसपास स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

यात्रियों से सहयोग की अपील

आरपीएफ और जीआरपी अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन या ट्रेन में कोई संदिग्ध वस्तु अथवा लावारिस सामान दिखाई देने पर उसे हाथ न लगाएं और तत्काल रेलवे कर्मियों, आरपीएफ या जीआरपी को इसकी सूचना दें. स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर प्राप्त सुरक्षा इनपुट को देखते हुए रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में लगातार निगरानी और जांच अभियान जारी रहेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola